Vespa Ka Yeh Scooter Rs 3 Lakh Sasta hone Ke Baad Bhi Aap Ise Kharid Nahi Paenge

Vespa 946 स्कूटर को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2014 में लॉन्च किया था और लॉन्च करने के बाद इसकी कीमत सुनके कई लोगो ने कहा था की यह स्कूटर सिर्फ शौकिया लोगो के लिए बनाया गया है क्युकी इसकी कीमत ही कुछ ऐसी राखी गयी थी। लेकिन अब यह स्कूटर तक़रीबन 2 से 3 लाख रु सस्ता कर दिया गया है, मगर हम आपको आश्वासन देते है की इतना सस्ता होने के बावजूद भी आप इसे नहीं खरीद सकते! जी हाँ अब हम आपको बताते है की इस स्कूटर की कीमत क्या रखी गयी थी, इस स्कूटर की कीमत रखी गयी थी 12.05 लाख (एक्स-शोरूम)।

 

अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्या है इस Vespa 946 स्कूटर में जो इसे इतना महंगा लॉन्च किया गया! Vespa 946 को एम्पोरियो अरमानी ने डिज़ाइन किया था और इस स्कूटर का यह एडिशन भारत में पेश किया था! और मजे की बात तो यह है की इसे लिमिटेड एडिशन बनाया गया था, जो की पुरे भारत में सिर्फ 3 लॉन्च किये थे। लॉन्च होने के बाद यह अपनी कीमत के कारण बिक नहीं पाए इसलिए इन्हे अब सस्ता कर दिया ह=गया है और अब सिर्फ 2 स्कूटर ही बेचने के लिए उपलब्ध हैं।

Vespa 946 ऑटो एक्सपो में 2014 में दिखाया गया था लेकिन भारत में इसे लॉन्च 2016 में किया गया! इतना पुराना होने के कारण यह स्कूटर BS4 वर्ज़न है, जबकि आज भारत में BS6 वर्ज़न वाले स्कूटर लॉन्च होने लगे है! इसलिए यह इस स्कूटर पर अब 2 से 3 लाख रु की छूट दे दी गयी है और अब इसकी कीमत 9 से 10 लाख रु (एक्स-शोरूम) कर दी गयी है! लेकिन इतना सस्ता होने के बावजूद भी हम आपसे शर्त लगाते है की यह स्कूटर एक आम आदमी खरीद ही नहीं सकता।

 

Vespa 946 भी बाकी नार्मल स्कूटर की तरह 125cc का है, जिसमे 4-स्ट्रोक, फ्यूल-इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और  सिंगल-सिलेंडर द्वारा संचालित होता है! यह स्कूटर 92 किमी / घंटा की रफ़्तार से भागता है और कंपनी ने इसकी एवरेज 50 किमी / लीटर बताई है।

 

आप कमेंट करके ज़रूर बताये की क्या आपको लगता है की भारत जैसे देश में इतने महंगे स्कूटर लॉन्च होने चाहिए के नहीं!।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *