Bois Locker Room Kya Hai Or Jaane Isme Kya Hota Tha

Bois Locker Room क्या है? यह सवाल आज सभी के मन में उठ रहा है और सभी जान ना चाहते है की आखिर उसमे होता क्या था! इस आर्टिकल में हम यही बात करने वाले है की ब्वॉयज लॉकर रूम आखिर क्या बला है! उससे पहले हम आपको बतादे की यह विवाद सोशल मीडिया से उठा और इसको लेकर लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। सभी का यही मानना है कि इस मामले को हलके में ना लिया जाये और इनसे जुड़े लोगो के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। चलिए अब जानते हैं कि Boys Locker Room क्या है, जिसकी वजह से इतना हंगामा हो रहा है और इंस्टाग्राम को भी नोटिस भेज दिया गया है जिसमे उन्हें 8 मई तक का समय देते हुए जवाब माँगा गया है।

What Is Bois Locker Room ( ब्वॉयज लॉकर रूम क्या है)?

Bois Locker Room या Boys Locker Room एक इंस्टाग्राम अकाउंट था जिसपर उस अकाउंट से जुड़े लोग लड़कियों की फोटो डालते थे और फिर उस पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट करते थे। आपको बतादे की इस अकाउंट के सभी लोग छात्र बताये जा रहे है जो अपने ही साथ पढ़ने वाली लड़कियों के फोटो डाला करते थे! कई लोगो के इस ग्रुप यह काम क्यों करते थे इसका खुलासा तो अभी नहीं किया गया है। लेकिन आप शायद यकीन नहीं करेंगे की चैट पर जो प्रतिक्रियाए आती थी वह कानूनी दायरे से बहार आती थी, जैसे की एक कमेंट जो बताया गया वो इस प्रकार था, (हम सब वह जाकर उस लड़की के साथ मिलके दुष्कर्म करेंगे).

ऐसा बताया जा रहा है की इसी ग्रुप के एक व्यक्ति ने कुछ स्क्रीनशॉट ट्विटर पर डाले जो की बहुत कम समय में वायरल हो गए।

 

हालांकि अब तक इस ग्रुप के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं मिल पायी है लेकिन कहा जा रहा है की Boys Locker Room ग्रुप ज़्यादा पुराना नहीं है और एक छात्र द्वारा इसी कुछ समय पहले ही बनाया गया था। इस ग्रुप का एडमिन कौन था इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया हैं, लेकिन कहा जा रहा है की इसमें लगभग 10 से 15 छात्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *