Mahila Ne Goda 25 Baar Chaaku 15 Saal Se Karta Tha Shoshan

यह घटना है मध्यप्रदेश के गुना शहर की, जहा से खबर आयी में एक महिला ने एक युवक का कत्ल कर दिया है क्युकि वह युवक उस महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता था जिससे तंग आकर महिला ने यह भयानक कदम उठाया! महिला के साथ यह दुष्कर्म काफी समय से चल रहा था, इसलिए महिला अब इससे तंग आ चुकी थी, इतनी तंग कि बताया जा रहा है की उसने युवक को चाकू से लगभग 25 बार गोदा और उसे मार डाला. इस घटना के बाद गुना शहर में हड़कंप मचा हुआ है क्युकि ऐसी वारदात वहां न पहले किसी ने देखि और ना सुनी!

 

महिला ने अपनी आप बीती सुनाई और बयान में बताया की युवक उसके साथ लगभग 15 साल से यह दुष्कर्म कर रहा था! तब वह नाबालिग थी और यह 2005 की बात है जब आरोपी ने उसे अपनी हवस का पहली बार शिकार बनाया था! 2005 से लेकर अभी तक वह लगातार उसके साथ यह घिनोना काम करता आ रहा था! इस घटना की जांच करते हुए पुलिस ने बताया की आरोपी जिसकी मृत्यु हुई उसका नाम बृजभूषण शर्मा था और वह अशोकनगर जिले में रहता था! महिला भी उसी जगह की रहने वाली है जहा वह युवक रहता था!

 

महिला ने बताया की 2005 में वह 16 साल की थी, तब बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ बिना रज़ामंदी के  संबंध बनाए थे! महिला को यह बहुत बुरा लगा, लेकिन वह युवक यहाँ रुका नहीं बल्कि उसने उस दिन के बाद भी कई बार युवती के साथ जबरदस्ती की और सम्बन्ध बनाये और युवती उसे कुछ कह नहीं पायी क्युकि वह महिला को ब्लैकमेल करता रहता था!

फिर एक दिन ऐसा आया जब उस महिला ने किसी और से शादी की, क्युकि महिला को लगा की शायद शादी के बाद वह आदमी उसका पीछा छोड़ देगा, लेकिन वह गलत थी! बृजभूषण ने उस महिला का पीछा उसकी शादी के बाद भी नहीं छोड़ा और उसके बाद भी उसके साथ गलत काम करता रहा!

 

फिर वह रात आयी जब यह वारदात को अंजाम दिया गया! महिला ने बताया की एक दिन वह घर में रात को अकेली थी और युवक नशे की हालत में वहा आ धमका! महिला को अकेले देख उसने महिला का फायदा उठाना चाहा! लेकिन इस बार महिला ने ठान रखा था की उसे क्या करना है, उसने तुवाक को चाकुओं से 25 बार तक गोदा और तब तक जोड़ती रही जब तक युवक ने वही दम नहीं तोड़ दिया! इससे साफ़ ज़ाहिर था की महिला नहीं चाहती थी की उसकी शादी के बाद भी वह आदमी उसका शोशबन करता रहे!

 

इन सबके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और इस जुर्म को ना छुपाते हुए खुद पुलिस को कॉल करके सब सच बता बता दिया! जब मौकाए वारदात पे पुलिस पहुंची तो पुलिस ने बृजभूषण को मृत पाया वो भी नग्न अवस्था में! उसके शरीर से घाव के कई निशान थे और वह खून से लतपत जमीन पर पड़ा था! यह सब देखने के बाद और महिला के खुद जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *