Virat Kohli Or Anushka Sharma Do Se hone Wale Hai Teen

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आज एक ऐसा ऐलान किया जिसे देख कर सब दंग रह गए लेकिन साथ हे खुश भी थे! ऐलान यह था की यह दोनों अब दो से तीन होने वाले है, जी हाँ अनुष्का जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली है! अपने पहले बच्चे को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित नज़र आ रहे है। आज यानि गुरुवार को अनुष्का और विराट दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर यह घोषणा कर दी और दोनों काफी खुश भी नज़र आये। विराट ने अपनी और अनुष्का की एक एक तस्वीर पोस्ट की और उस तस्वीर में अनुष्का को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

 

अनुष्का और विराट दोनों ने एक ही कैप्शन लिखा “और फिर, हम तीन हो जाएंगे” (And then, we were three) ! जनवरी 2021 में (Arriving Jan 2021)।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी और इन्होने यह शादी इटली में की थी। फिलहाल दोनों ने अपने मुंबई स्तिथ घर से यह फोटो शेयर की। अनुष्का को आखिरी बार अभिनय करते हुए ज़ीरो फिल्म में देखा गया था, जिसमे इन्होने एक हैंडीकैप साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी और उसके बाद इन्होने अभिनय से ब्रेक ले लिया था, लेकिन साथ ही इन्होने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली। इनकी प्रोडक्शन कमपनी का नाम इन्होने रखा क्लीन स्लेट फिल्मज़! इनकी प्रोडूस की गयी फिल्मो और वेब-सीरीज में सबसे लोकप्रिय पाताल लोक और बुलबुल रही! लॉकडाउन के चलते अनुष्का और विराट दोनों साथ में ज्यादातर समय बिता रहे थे।

 

इससे पहले हार्दिक पंड्या और उनकी वाइफ नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया और साथ ही बॉलीवुड कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी इस बात को स्वीकारा की वह दोनों ही तैमूर के बाद अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस खबर के बाद दोनों को ही ढेर साड़ी शुभकामनाये मिल रही है जिसमे तापसी पन्नू से लेकर आलिआ भट्ट शामिल हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *