Sunil Lehri Yaani Ramayan Ke Lakshman Ne Bataya Ki Unhe Kitni Fees Mila Karti Thi

भारतीय टेलीविजन को एक अलग ही उचाईयो पे ले जाने वाला सीरियल रामायण अपने आप में बहुत बड़ा हिट था! रामायण के TRP में इतना उछाल देखा गया था, जिसने जबरदस्त रिकॉर्ड बनाये और आज के दौर में भी जब रामायण को दुबारा दिखने का फैसला किया गया तो भी रामायण ने रिकॉर्ड तोड़े और अच्छे अच्छे OTT Apps को पछाड़ दिया! लेकिन उस समय के भी रामायण के अलग ही किस्से हैं!

 

आपको TV पर सिर्फ वो कहानी दिखाई जाती है जो परदे के आगे की होती है लेकिन ऐसी भी कहानिया है जो परदे के पीछे की होती हैं! जब कपिल शर्मा शो में रामायण के कलाकारों को बुलाया गया तो उन्होंने अपने अलग अलग किस्से बताये थे जो की उस दुआर में घाटे थे! जिसे सुनके यह पता चलता है की उस वाट की ज़िन्दगी कैसी होती थी! कपिल के शो में बताया गया था की कैसे लोग रामायण के कलाकारों को असली भगवन की तरह पूजते थे!

 

शो में राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने, लक्ष्मण का सुनील लहरी ने और सीता का किरदार निभाया था दीपिका चिखलिया ने! इन तीनो ने ही कहा था की यह जहा भी जाते थे लोग इन्हे देखके इनके सामने नट मस्तक हो जाते थे! चाहे वह शहर हो या गांव सभी जगह यही हाल था! ऐसी पॉपुलैरिटी शायद ही टीवी के किन्ही अन्य कलाकार को मिली होगी! इतनी पॉपुलैरिटी के बाद और सभी की मेहनत के बाद क्या आपको पता है की इन्हे काम करने के लिए कितने पैसे दिए जाते थे? यही बात लक्ष्मण यानि सुनील लहरी जी से जब पूछी गयी तो उन्होंने कुछ यूँ जवाब दिया!

आप में से शायद कुछ लोगो को पता हो की रामायण सीरियल की शूटिंग 1987 में हुई थी! आज तक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुनील लहरी ने ये तो नहीं बताया की उन्हें कितनी फीस मिला करती थी, बस उन्होंने ये कहा की वह इतना बता सकते है की उनकी फीस मूंगफलियों के बराबर छोटी थी! लेकिन साथ हे उन्होंने यह जोड़ा की उस वक़्त खर्चे भी आज के हिसाब से ज्यादा नहीं हुआ करते थे!

 

सुनील ने कहा, की अगर आज के ज़माने की बात करे तो आज एक एक्टर की कमाई इतनी अच्छी हो जाती है की वह एक शो करके अपना खुद का घर बना सकता है! लेकिन उस वक़्त ऐसा नहीं था की हम अपनी कमाई से एक घर बना सकते!

 

लेकिन अब हम यह बता सकते है की अगर रामायण आज के दौर में रिलीज़ होता तो सभी लोगो की कमाई हद से ज़्यादा ज़रूर होती! क्युकी दूरदर्शन पर रामायण दुबारा दिखाई जा रही है और सच कहे तो उसकी TRP ने फिर रिकॉर्ड तोड़ दिए है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *