Rishi Kapoor Ne Jaane Se Pehle Diya Dil Kholke Aashirwaad

बीते 2 दिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काले दिन में लिखे जाएंगे! बुधवार को यह खबर आयी थी के इरफान खान दुनिया छोड़ गए है और अब एक दिन बाद गुरुवार को यह खबर आयी की अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया! जी हाँ यह खबर दुखी करने वाली ज़रूर है चाहे हो ऋषि कपूर के फैंस हो या नहीं! बुधवार को जब खबर आयी थी के इरफ़ान खान अब नहीं रहे वही दूसरी तरफ उसी दिन ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था! एक दिन बाद ही यह खबर आयी की वह अब इस दुनिया में नहीं रहे! कहा जा रहा है की ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी थी और वह 67 साल के थे!

 

आज उस हॉस्पिटल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनके जाने से पहले ऋषि कपूर के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमे आप ऋषि कपूर को बेड पर लेते देख सकते है! वह व्यक्ति एक गाना गाकर उनका दिल बेहला रहा है और उन्होंने ने भी उसके गाने का खूब आनद लिया और अंत में उस व्यक्ति को आशीर्वाद दिया और कहा की तुम अपनी ज़िन्दगी में खूब तर्रक्की करो और खूब आगे जाओ!

 

ऐसा लग रहा है की यह व्यक्ति उसी हॉस्पिटल में काम करता है जहा ऋषि कपूर को भर्ती कराया गया था! जाने से पहले ऋषि कपूर काफी खुश दिख रहे थे और दिल खोलकर आशीर्वाद दे रहे थे!

 

आज ही इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया जिसमे कुछ ही लोग हिस्सा ले पाए! इनके देहांत की खबर सुनके आलिया भट्ट को भी हॉस्पिटल जाते देखा गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *